पानीपत। प्रदेश सहित जिले में कड़ाके की ठंड के बाद मौसम का मिजाज बदला है। लोगों को ठंड से राहत मिली और तापमान में भी बढ़ोतरी हुई। सूर्यदेव के दर्शन भी प्रतिदिन होने लगे लेकिन एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। प्रदेश के कई जिलों में इस सप्ताह बारिश की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा आगामी शुक्रवार और रविवार को बारिश की संभावना जताई जा रही है।
हर रोज बदल रहे मौसम से क्षेत्र के किसान काफी चिंतित हैं। किसानों की चिंता जायज भी है। कई दिनों तक निकली चटख धूप के बाद एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। आगामी शुक्रवार व रविवार को बारिश की संभावना बन गई है। शुक्रवार को 50 प्रतिशत तो रविवार को 30 प्रतिशत बारिश की संभावना है।