मतलौडा। जिला टाउन प्लानर ने मतलौडा स्थित कंट्रोल एरिया में अवैध निर्माण करने के आरोप में 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि मतलौडा कस्बा कंट्रोल एरिया में आता है। यहां पर लोग बिना अनुमति कृषि भूमि अवैध निर्माण करके मकान एवं दुकान बना रहे हैं।
इसी आरोप में महाबर, रामेहर, संतरा, पूनम, तरवाली, हरिदत्त शास्त्री, अमित मलिक, अनारकली, कमलेश, भतेरी देवी, कमलेश, रामफल, संदीप, रितिक कौशिक एवं शीला देवी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। इन लोगों की ओर से यहां पर मकान का निर्माण किया गया है।