फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम : न्यूनतम तापमान पहुंचा सात डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। साल 2024 का आखिरी महीना शुरू होते ही ठंड ने लोगों को कप कपाना शुरू कर दिया है। दिसंबर का महीना लगते ही न्यूनतम तापमान घटने लगा है। वीरवार का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री दर्ज किया है।
विज्ञापन

हवा की लगातार बढ़ती रफ्तार के कारण भी तापमान घटने लगा है। हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। लोगों में गर्म कपड़ों की बढ़ती मांग को देखकर दुकानदार हर रविवार को गर्म कपड़ों का नया स्टॉक मंगा रहे हैं। ताकि लोगों की बढ़ती मांग को पूरा की जा सके।
पिछले एक सप्ताह से हवा की रफ्तार में लगातार बढ़ोतरी के कारण ठंड बढ़ने लगी है। दिसंबर का महीना शुरू होते ही न्यूनतम तापमान सात डिग्री पहुंच गया है। अगले सप्ताह न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक पहुंच जाएगा। बढ़ती ठंड के कारण लोगों में गर्म कपड़ों की मांग अधिक हो गई है। दुकानदार संतोष कुमारी ने बताया कि हर रविवार को गर्म कपड़ों का नया स्टॉक दिल्ली और लाहौर से मंगाया जाता है। एक सप्ताह के अंदर ही कपड़ों का स्टॉक खत्म हो जाता है। इस बार लोगों में गर्म कपड़ों की मांग अधिक हो रही है। जिससे दुकानदारों के चेहरे खिले रहते हैं।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले सप्ताह तक न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक पहुंच जाएगा। लोगों को बढ़ती ठंड से स्वयं भी और परिवार को भी बचाना चाहिए ताकि स्वास्थ्य संबंधी बढ़ती बीमारियों से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें