बापौली। जलालपुर प्रथम गांव के खेतों के ऊपर से गुजर रही 11 केवी हाई वोल्टेज बिजली की तार की निकली चिंगारी से आठ एकड़ गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। ये खेत कुराड़ गांव के किसान राममेहर का था। पीड़ित किसान ने बिजली निगम और जिला प्रशासन से उसके नुकसान की भरपाई करने की मांग की है।
किसान राममेहर निवासी गांव कुराड़ ने बताया कि उसने गांव जलालपुर प्रथम वासी झांब की जमीन 60 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से पट्टे पर ली हुई है। जिसमें से उसने आठ एकड़ में गन्ने की फसल उगाई हुई थी। मंगलवार दोपहर खेतों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी हाई वोल्टेज बिजली की तार से निकली चिंगारी से उसकी आठ एकड़ गन्ने की फसल में आग लग गई। जिसकी सूचना मिलने पर वह भी खेतों में पहुंचे।
इसके साथ पुलिस तथा दमकल विभाग को भी सूचना दी गई। संवाद