फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मौसम बदला, ओपीडी 2000 पार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मौसम बदलने से जिला नागरिक अस्पताल और निजी अस्पतालों में ओपीडी बढ़ने लगी है। जिला नागरिक अस्पताल में रविवार को छुट्टी होने के कारण सोमवार को ओपीडी दो हजार से ज्यादा रही।
विज्ञापन

ओपीडी ज्यादा होने का कारण बदलते मौसम के साथ अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की मेडिकल जांच करवाने से भी बढ़ रही है। वहीं जिला नागरिक अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ का तबादला होने से चर्म रोग के मरीजों को इलाज व दवा के लिए बार-बार चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
बदलते मौसम के कारण वायरल बुखार, उल्टी-दस्त के मरीज बढ़ने लगे हैं। जिला नागरिक अस्पताल में सोमवार को ओपीडी करीब दो हजार रही। इसमें उल्टी-दस्त के मरीजों की ओपीडी ज्यादा रही। वहीं अस्पताल में अमरनाथ यात्रियों की मेडिकल जांच की जा रही है। जिससे ओपीडी के लिए पर्ची कटवाने के लिए लोगों को धक्का-मुक्की तक करनी पड़ रही है। घंटों लाइन में लगने के बाद पर्ची कटवा लेते हैं तो नंबर आने से पहले ही चिकित्सकों के जाने के समय हो जाता है। जिस कारण उन्हें बिना दवा के ही लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इसराना निवासी कमला देवी ने बताया कि वह अस्पताल में सुबह साढ़े सात बजे आकर ही पर्ची कटवाने के लिए लाइन में लग गई थी। उस समय भी भीड़ अधिक होने के कारण उसे घंटों लाइन में लगकर पर्ची कटवानी पड़ी।
चिकित्सकों के बैठने का समय सुबह आठ से दोपहर दो बजे का हो गया है। जिससे उसका नंबर आने से पहले ही चिकित्सक के जाने का समय हो गया और उसे बिना दवा के ही घर लौटना पड़ा।
अस्पताल में बैठने को भी पूरे बेंच नहीं : जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों को बैठने के लिए पूरे बेंच नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में उनका फर्श पर बैठने को मजबूर होना पड़ रहा है। सीएमओ के निरीक्षण के 15 दिन बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ है। आरती और राजेश ने बताया कि अस्पताल में दवा लेने के लिए तीन बार लाइन में लगना पड़ता है। पहला सुबह ओपीडी की पर्ची, फिर डॉक्टर के बाहर और तीसरा दवा लेने के लिए स्टोर के बाहर लाइन में खड़ा होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें