फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मौसम ने बदली करवट, सुबह-शाम महसूस होने लगी सर्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। दिवाली के बाद नवंबर का महीना आते ही मौसम में बदलाव होने लगा है। ठंड ने दस्तक दे दी है। अब सुबह व शाम के समय सर्दी महसूस होने लगी है। अधिकतम तापमान 29 व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। यह तापमान इस सप्ताह स्थिर बना रहेगा।
विज्ञापन




पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष नवंबर का महीना गर्म रहेगा। दिवाली पर बढ़े प्रदूषण की वजह से मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकता है। इस सप्ताह शहर का एक्यूआई ऑरेंज जोन में पहुंच चुका है, जो सेहत के लिए बेहद हानिकारक माना जाता है। मौसम में हुए बदलाव के साथ लोगों में मौसमी बीमारी भी बढ़ रही है। अब हर दूसरा व्यक्ति वायरल से ग्रस्त हैं। सुबह-शाम होने वाली ठंड व्यक्ति पर सीधा प्रभाव डालती है। लोगों की थोड़ी सी लापरवाही उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। लोगों को सुबह व शाम के समय दोपहिया वाहनों पर चलने में सर्दी लगने लगी है। ऐसे में लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। वहीं रात के समय गर्म कपड़े ओढ़ना शुरू कर दिया है।

बॉक्स

सर्दी आते ही घटी बिजली की मांग -



सर्दी शुरू होते ही बिजली की मांग घट गई है। अब घरेलू और खेतों के फीडर पर काफी मांग कम हुई है। वहीं फैक्ट्री के फीडरों पर बिजली की मांग लगातार बनी हुई है। ऐसे में बिजली निगम ने भी कुछ राहत की सांस ली हैं। जबकि गर्मी के मौसम में बिजली की मांग को पूरा कर पाना मुश्किल हो गया था। निगम के जानकारों की माने तो दिसंबर महीने में बिजली की मांग फिर से बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

इस सप्ताह इस दिन यह रहेगा तापमान



दिन अधिकतम व न्यूनतम तापमान

सोमवार 31/17

मंगलवार 29/18

बुधवार 30/18


वीरवार 31/18

शुक्रवार 31/18


शनिवार 31/18

रविवार 31/18


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें