फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम की फिर बदली फिजा, आंधी-बारिश के बाद निकली चिलचिलाती धूप

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सहित जिले में मौसम ने एक बार फिर अपनी फिजा बदली है। पिछले दिनों उमस भरी गर्मी के तेवर के बीच पानीपत में वीरवार रात को आंधी और बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। वहीं शुक्रवार सुबह से ही खिली चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान किया। हवाओं के शांत रहने से गर्मी और बढ़ गई। हालांकि वीरवार के मुकाबले शुक्रवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी हुई है। मौसम विभाग ने दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान जताया था, लेकिन अनुमान के विपरीत मौसम साफ रहा। वहीं, मौसम विभाग द्वारा धूल भरे अंधड़ व गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की लगातार संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार 8 मई तक धूल भरे अंधड़ तथा गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हवा की गति 12 किलोमीटर प्रति घंटा और वातावरण में नमी की मात्रा 28 प्रतिशत तक दर्ज की गई।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान पर बने हवाओं के चक्रवात के कारण बीते कई दिनों से मौसम में बदलाव हुआ है। गुरुवार को दोपहर बाद से पहले धूल भरी आंधी और फिर करीब डेढ़ घंटे तक रुक-रुककर हुई बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई। शुक्रवार सुबह से ही सूर्यदेव अपने चरम पर दिखे। चिलचिलाती धूप ने चुभती गर्मी का अहसास कराया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के आने से राजस्थान के हवाओं का चक्रवात बना हुआ है। इसी कारण बार-बार मौसम बदल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात का असर 14 मई तक रहने की उम्मीद है। जिस कारण तेज हवा और बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट होगी।
पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान के हवाओं का चक्रवात बना हुआ है, जिससे मौसम बार-बार बदल रहा है। इसी कारण जहां वीरवार को धूल भरी तेज हवाओं के बाद बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत पहुंची। लेकिन शुक्रवार को तेज धूप खिली रही। मौसम में यह बदलाव 14 मई तक देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डीएस बूंदेला, मौसम विशेषज्ञ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें