फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की बारिश से मौसम खुशनुमा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में वीरवार दोपहर बाद मौसम में बदलाव आया। पहले करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चले तेज अंधड़ से लोगों ने दिक्कतें झेली। मगर इसके बाद हुई हल्की बारिश ने मौसम खुशनुमा बना दिया। जिले के कई ब्लॉक में रिमझिम बारिश काफी देर तक हुई, जिससे तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि शुक्रवार और शनिवार को भी भारी बारिश हो सकती हैं।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम परिवर्तनशील होने से बीच-बीच में बादलों के दर्शन और तेज हवाएं चलने से अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री की कमी आ चुकी है। इससे पूर्व उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो रहा था। मौसम विभाग ने वीरवार को आंधी और बारिश का अनुमान जताया था। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार रात से शनिवार तक धूल भरी आंधी और बारिश होने की संभावना है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है।
यह रहा पानीपत का तापमान
पानीपत जिले में गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। वीरवार को भी दोपहर बाद तक उमस भरी गर्मी रही। उसके बाद तेज अंधड़ के साथ कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई। इससे अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हवा की गति 14 किलोमीटर प्रति घंटा और वातावरण में नमी की मात्रा 38 प्रतिशत तक दर्ज की गई। आगामी 8 मई को अधिकतम तापमान घटकर 32 डिग्री तक रहने की संभावना है। हालांकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन

वर्जन
दोपहर बाद तक अपेक्षाकृत उमस भरा गर्म दिन रहा, बारिश से कुछ राहत रही। शुक्रवार और शनिवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। तापमान में भी हल्की गिरावट आ सकती है।
- डीएस बुंदेला, मौसम विशेषज्ञ।
---
जमकर हुई बारिश, लोगों को मिली गर्मी से राहत
थर्मल। कई दिन से चली आ रही प्रचंड गर्मी से वीरवार की दोपहर बाद लोगों को राहत मिली। पहले आंधी और फिर बारिश से मौसम बदल गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। क्षेत्र में जमकर बरसात हुई, जिससे तापमान गिर गया। असंध रोड सहित कई क्षेत्रों में जगह-जगह पर जल का ठहराव हो गया । असंध रोड के साथ ही कुलदीप नगर, दत्ता कॉलोनी , विर्क नगर में भी कई स्थानों पर जलभराव हो गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें