पानीपत। हम चाकर राधा रानी के हम चाकर... भजन पर झूमें श्रद्धालु। मौका रहा सनौली रोड स्थित श्री सिद्ध कांशीगिरी महाराज मंदिर में संगीतमयी होली संकीर्तन का। गायक रवि आहुजा ने अपनी मनमोहक आवाज और भजनों से श्रद्धालुओं को नाचने पर विवश किया। कार्यक्रम शाम सात बजे शुरू हुआ। कार्यक्रम भजनों के बीच फूलों की होली मनाई गई।
मंदिर के प्रधान हरीश खुराना ने बताया कि होली के रंग राधाकृष्ण के संग कार्यक्रम के साथ संकीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शाम सात बजे हवन और गणेश पूजन से शुरू हुआ। कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भजनों का गुणगान करते हुए फूलों की होली मनाई। गायक रवि आहुजा ने राधा-कृष्ण के मंत्रमुग्ध भजन सुनाए। हम चाकर राधा रानी के हम चाकर... भजन पर श्रद्धालुओं ने सामूहिक नृत्य किया। श्रद्धालुओं ने राधा-कृष्ण के साथ फूलों की होली मनाई। समापन पर सभी को प्रसाद वितरित किया गया।