फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अंक अपलोड नहीं हुए तो परिणाम पर पड़ेगा असर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) की 10वीं और 12वीं कक्षा की प्रायोगिक परीक्षाएं 16 तक संपन्न हो चुकी हैं। इंटरनल असेसमेंट (आईएनए/जीएलएस) की प्रक्रिया 19 फरवरी तक पूरी कर ली गई थी। अब बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि विद्यालय निर्धारित समय सीमा के भीतर अंक ऑनलाइन अपलोड नहीं करते हैं तो इसका सीधा असर विद्यार्थियों के परिणाम पर पड़ सकता है। बोर्ड के निर्देशानुसार प्रायोगिक परीक्षाओं के अंक परीक्षा के दिन ही पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य किया गया था।
विज्ञापन

जिन विद्यालयों ने निर्धारित तिथि तक अंक दर्ज नहीं किए, उन्हें विलंब शुल्क के साथ सोमवार तक अंतिम अवसर दिया गया है, इसके बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा और किसी भी प्रकार का संशोधन या नया अपलोड स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें