फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मुलाना-बुडियों मार्ग पर जलभराव, किसानों की फसलों पर मंडरा रहा खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। मुलाना-बुडियों मार्ग पर बरसाती पानी ने गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। दोसड़का क्षेत्र के दर्जनों गांवों से होकर आने वाला पानी एमएम यूनिवर्सिटी के समीप मार्ग पर फैल गया है। पिछले कई दिनों से पानी मार्ग के ऊपर से गुजर रहा है, इसके चलते मार्ग की हालत बेहद खराब हो चुकी है। तेज बहाव तो सड़क के कुछ हिस्से को भी बहा ले गया। सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा है। सैंकड़ों एकड़ धान की फसल पानी में डूब चुकी है और खराब होने की कगार पर है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द ही समस्या का स्थाई समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन




बरसों से है समस्या
किसान जसमेर सिंह, हरदम सिंह, हरदीप राणा, मामराज सैनी, राजा, सुभाष, प्रिंस और दलबीर सहित अन्य ने बताया कि इस बार पानी की मात्रा बेहद अधिक है। पानी खेतों से गुजरते हुए मार्ग पर चढ़ गया है, साथ ही मुलाना-बुडियों मार्ग पर बनी अवैध कॉलोनियों के कारण भी पानी निकासी बाधित हो रही है। किसानों का आरोप है कि यह समस्या पिछले कई सालों से लगातार बनी हुई है और हर बार प्रशासन केवल आश्वासन देकर पीछे हट जाता है। डेरे में रहने वाले कई घरों में पानी घुस चुका है। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि छोटे बच्चों सहित परिवारों को छतों पर शरण लेनी पड़ रही है। आवाजाही ठप्प हो गई है और लोग कई दिनों से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि अतीत में भी प्रशासन को सड़क खोदकर पानी निकालना पड़ा था, लेकिन स्थाई समाधान अभी तक नहीं हुआ।



अवैध कॉलोनियां भी कारण

स्थानीय निवासियों ने बताया कि मार्ग पर अवैध कॉलोनियों के निर्माण ने पानी निकासी की समस्या को और बढ़ा दिया है। इसी कारण सड़क पर पानी भर रहा है और खेत जलमग्न हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि निकासी की उचित व्यवस्था हो तो यह संकट कभी पैदा ही न हो। ग्रामीणों ने प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप करने और स्थाई समाधान खोजने की मांग की है ताकि हर साल किसानों की मेहनत पानी में न बहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें