फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ओवरी से निकली 20 सेंटीमीटर की गांठ, पहली बार दूरबीन की मदद से पंचर कर निकाली

विज्ञापन
कैंट के नागरिक अस्पताल में महिला की ओवरी से दूरबीन की मदद से 20 सेंटीमीटर की गांठ निकालती हुई म
विज्ञापन
अंबाला। कैंट के नागरिक अस्पताल में दूरबीन की मदद से पहली बार महिला की ओवरी से 20 सेंटीमीटर की गांठ निकाली गई। पहले अस्पताल में इतनी बड़ी गांठ के लिए ओपन ऑपरेशन किए जाते थे। अब महिला रोग व कैंसर विशेषज्ञ डॉ. मिनाक्षी भूषण राणा ने दूरबीन की मदद से करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

सर्जन डॉ. अभिषेक की मदद से ऑपरेशन के दौरान महिला की ओवरी की गांठ को पहले पंचर किया गया। फिर एंडो बैग की मदद से टुकड़ों में बाहर निकाली गई। पंचकूला निवासी 39 वर्षीय महिला पिछले दो साल से ओवरी में गांठ का दर्द झेल रही थी। पेट में दर्द, भारीपन, भूख कम लगने की शिकायत थी। इस बीच उपचार के लिए वह निजी अस्पतालों में गए, लेकिन करीब दो लाख रुपये का खर्च आने के कारण वह दो सप्ताह पहले अटल कैंसर केयर केंद्र की ओपीडी में पहुंची थी। जहां डॉक्टरों ने नि:शुल्क यह ऑपरेशन किया। समय पर उपचार न मिलने के कारण यह गांठ बढ़ती चली गई।




दूरबीन से हुए ऑपरेशन के बाद दो घंटे में चलने लगी महिला



डॉ. मिनाक्षी ने बताया कि पहले ओपन ऑपरेशन होने के कारण महिला मरीज को लंबा चीरा लगता था। यही कारण था कि उन्हें अस्पताल में एक सप्ताह तक रखा जाता था। तबीयत में सुधार होने के बाद भेजा जाता था। दूरबीन की मदद से मरीज को कम चीरा लगा। महज दो घंटे में ही महिला चलने लग गई थी। हालांकि तीन दिन तक उसे अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया। डेढ़ घंटे चले ऑपरेशन के दौरान सर्जन डॉ. अभिषेक, बेहोशी की डॉक्टर रुचि गोयल, डॉ. रवनीत कौर, नर्सिंग ऑफिसर ज्योति व शिवानी शामिल रही।
विज्ञापन


महिलाएं गांठ में होने वाले दर्द को न करें नजरअंदाज : डॉ. मिनाक्षी
महिला रोग व कैंसर विशेषज्ञ डॉ. मिनाक्षी ने बताया कि महिलाओं को शरीर के किसी भी हिस्से में होने वाली गांठ व दर्द को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। तुरंत महिला रोग विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिए ताकि समय रहते उपचार शुरू कर बीमारी को शुरुआती चरण में ही खत्म किया जा सके।

कैंट के नागरिक अस्पताल में महिला की ओवरी से दूरबीन की मदद से 20 सेंटीमीटर की गांठ निकालती हुई म

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें