फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बारिश से यमुना में बढ़ा जलस्तर

Fri, 01 Aug 2025 03:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। पहाडों व मैदानी क्षेत्रों में पिछले कई दिन से हो रही बारिश से यमुना नदी का पानी धीरे-धीरे बढ़ रहा है पर अभी चेतावनी स्तर से नीचे है। ये जानकारी सिंचाई विभाग के एक्सईएन सुरेश सैनी ने दी। उन्होंने बताया कियमुना में वीरवार को सुबह छह बजे हथिनी कुंड बैराज से 23958 क्यूसिक पानी छोड़ा गया है और वह पानी शुक्रवार रात तक पानीपत की सीमा में पहुंचना शुरू हो जाएगा। जबकि यमुना कई दिनों से करीब 30 हजार क्यूसिक पानी चल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग की ओर से इस बार करीब छह करोड़ रुपये की लागत से राणा माजरा, तामशाबाद, नन्हेड़ा कॉम्पलेक्स, मिर्जापुर व गोयला गांव में पत्थरों की 12 पुरानी ठोकरों की मरम्मत करवाई गई है और छह नई ठोकरें बनवाई गई है। जबकि पत्थरगढ़ गांव में करीब पौने दो किमी तटबंध पर डेढ़ करोड़ की लागत से लाईनिंग का आधा से ज्यादा पूरा हो चुका है।
सिंचाई विभाग के एक्सईएन सुरेश सैनी ने एसडीओ व जेई के साथ वीरवार को तटबंधों का निरीक्षण किया। एक्सईएन सुरेश सैनी का कहना है कि सिंचाई विभाग द्वारा बाढ़ बचाओ प्रबंधन के तहत पुख्ता प्रबंध किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के अधिकारियों च कर्मचारियों की ओर से लगातार तटबंध की मॉनिटरिंग की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें