फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर भवन गुरुद्वारा रोड पर भरा पानी, दुकानदार परेशान

विज्ञापन
ानीपत। अमर भवन चौक गुरुद्वारा रोड पर भरे दो-दो फुट में से निकल कर जाते हुए लोग। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। अमर भवन गुरुद्वारा रोड वार्ड नंबर-10 पर पिछले एक महीने से बरसाती पानी भरा हुआ है। इसकी 10 से अधिक बार पार्षद अशोक नारंग को शिकायत दी गई, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। नतीजा दुकानदार परेशान हैं, उनके कारोबार पर असर पड़ रहा है। बिक्री घटने से दुकानदारों में निराशा है।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि पिछले एक महीने से बरसात का पानी जमा होने से उनको तो आने-जाने की दिक्कत होती ही है, ग्राहकों को भी परेशानी हो रही है। दुकानदारी 80 प्रतिशत तक कम हो गई है। यदि इसी तरह से बरसाती पानी की समस्या बरकार रही तो दुकानदारी खत्म हो जाएगी।
दिक्कतों का करना पड़ता है सामना
पानी जमा होने के कारण हम दुकानदारों को रोज दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। एक महीने से पानी भरा होने के कारण अब तंग आ चुके हैं, कारोबार तो ठप ही है। - सुंजान, दुकानदार
विज्ञापन

करीब 80 प्रतिशत दुकानदारी हुई कम
हमारी दुकानों के बाहर हमेशा पानी भरा होने के कारण दुकानदारी करीब 80 प्रतिशत कम हो गई है। यदि निगम नालों को साफ कराने और निकासी का काम सही से काम नहीं करेगा तो परेशानी बनी रहेगी। - राजकुमार, दुकानदार
दूसरे बाजारों में चले जाते हैं ग्राहक
बरसाती पानी जमा होने से हमारे पुराने ग्राहक भी हमारी दुकानों में नहीं आ रहे हैं, वे दूसरे बाजारों में चले जाते हैं, जिससे घाटा हो रहा है। बिक्री घटने से बहुत असर पड़ रहा है।- ओमप्रकाश, दुकानदार
खुद भी कर चुके हैं कोशिश
हम दुुकानदार पहले भी दुकानों के आगे पानी को कम करने की कोशिश कर चुके हैं। बाल्टी से पानी निकालने का प्रयास किया, लेकिन यह स्थायी हल नहीं है। - विजय, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें