फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल टाउन में निर्माणाधीन भवन में चौकीदार की हत्या

Tue, 09 Jun 2015 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
मॉडल टाउन में एक निर्माणाधीन भवन में  रविवार रोत को कुछ लोगों ने चौकीदार की हत्या कर दी।  मृतक के कातिलों को अभी कोई सुराग नहीं लगा है।  हमलावरों ने भवन में  तैनात दूसरे चौकीदार को भी घायल किया है।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। भवन मालिक की शिकायत पर पुलिस ने पर्चा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के सरसरा गांव निवास राजेंद्र तिवारी मॉडल टाउन में बन रहे एक भवन में चौकीदारी का काम करता था। रविवार रात को राजेंद्र और उसके साथ एक और चौकीदार दमोह (मध्य प्रदेश) निवासी पूरण भी चौकीदारी कर रहा था।

देर रात करीब 1.30 बजे  करीब 7-8 लोगों ने  भवन में घुसकर राजेंद्र तिवारी पर हमला कर दिया। हमलावरों ने तिवारी के दोनों हाथ  रस्सी से बांध रखे थे। साथ ही पैरों को प्लास्टिक के कट्टे से बांधा हुआ था। गले में कपड़े का फंदा लगाकार राजेंद्र को मारा गया है। हमलावरों ने दूसरे चौकीदार पूरण पर को भी बांध दिया था। और ईंटों से हमला किया। लेकिन पूरण हमलावरों की कैद से भाग छूटा और भवन मालिक को सूचना दी। भवन मालिक रोहित गर्ग ने पुलिस को सूचना देकर पुलिस को बुलाया।
विज्ञापन


जमीन पर पड़ा था मृतक
मामले की जांच कर रहे एएसआई महावीर सिंह ने बताया कि जब पुलिस मौके पप पहुंची तो मृतक जमीन पर पड़ा हुआ था।  उसके हाथ पैर बंधे हुए थे। और चेहरे पर चोट के निशान थे।  महावीर सिंह ने बताया कि  भवन मालिक रोहित गर्ग की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रहे हैं। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।  महावीर सिंह ने बताया कि हमलावरों ने राजेंद्र को फांसी लगाकर गला दबाकर मारा है। मृतक के हाथ और पैर  बंधे हुए मिले।

रंजिश को जोड़कर देख रही है पुलिस
पुलिस मामले को  रंजिश से भी जोड़कर देख रही है। पुलिस की मानें तो वारदात के समय हमलावरों ने जहां से प्रवेश किया था, वहां दूसरे चौकीदार पूरण की ड्यूटी थी। पूरण को हमलावरों ने सिर्फ बांधकर छोड़ दिया वहीं दूसरे गेट पर ड्यूटी पर तैनात राजेंद्र पर हमला करके गला दबाकर उसकी जान ले ली। इस संबंध में पुुलिस के शक की सुई चौकीदार पूरण की ओर घूम रही है। पुलिस चौकीदार पूरण से इस संबंध में पूछताछ कर रही है।

हमलावरों ने नहीं चुराया कोई सामान
हमलावर भवन में किस नीयत से आए थे यह अभी अनसुलझा सवाल है। हमलावरों ने भवन में घुसकर स्टोर की दीवार को भी तोड़ा था। जिसमें सीमेंट के कट्टे, एसी की पाइप, इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित अन्य चीजें रखी थीं। हमलावरों ने स्टोर में रखे सामान को हाथ तक नहीं लगाया।

भवन में पांच और लोग सो रहे थे किसी को नहीं लगा पता
घटना के समय भवन में अलग अलग स्थानों पर पांच लोग और सो रहे थे।  लेकिन इस घटना का किसी भी व्यक्ति को नहीं पता चला। हमलावरों ने पूरे भवन का निरीक्षण किया और पूरे भवन का चक्कर लगाया। भवन की पीछे वाले गेट तक भी हमलावर गए थे।

किसी से नहीं थी दुश्मनी...
राजेंद्र के अन्य साथियों ने  बताया कि राजेंद्र बहुत ही सीधा साधा था। उसकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी।  वो काफी भक्ति भाव वाला व्यक्ति था।  पुलिस की पूछताछ में ये सामने आया है कि उसका किसी के साथ कोई झगड़ा नहीं था।

वर्जन:::::
मॉडल टाउन में चौकीदार की मौत का मामला सामने आया है। अभी तक मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।  पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

महावीर सिंह, जांच अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें