फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: वृंदावन ट्रस्ट 21 को निकालेगा खाटू श्याम यात्रा

Tue, 03 Feb 2026 03:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। वृंदावन ट्रस्ट ने सोमवार को अर्जुन नगर स्थित शिव मंदिर में बैठक की। बैठक में पदाधिकारियों और सदस्यों को 21 फरवरी को निकाली जाने वाली खाटू श्याम यात्रा के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई। संस्था का उद्देश्य है कि सभी श्याम प्रेमी परिवार और मित्रों के साथ यात्रा पर साथ चलें।
विज्ञापन

महासचिव हरीश बंसल ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से इस बार 14वीं यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा को अब एक महीना से भी कम समय रह गया है इसलिए अब तैयारी तेज कर दी गई है। सूरत से श्याम बाबा के हजारों ध्वज मंगवाए गए हैं। कॉलोनी, वार्ड और गांव में श्याम प्रेमियों के साथ यात्रा के बारे में चर्चा की जा रही है। श्याम ध्वजा यात्रा इस बार 21 फरवरी को चुलकाना धाम के लिए तड़के चार बजे प्रस्थान करेगी। यात्रा के लिए गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज को निमंत्रण पत्र दिया है। कोषाध्यक्ष नवीन गर्ग ने बताया कि यात्रा गोहाना रोड स्थित सुविधा शोरूम के पास से शुरू की जाएगी। यात्रा में छह से सात पड़ाव रहेंगे। इसमें डीजे भी शामिल किए जाएंगे। इस अवसर पर प्रदीप अग्रवाल, दयानंद यादव, अतुल राणा, नीतीश यादव, राम सिंह, सुनील सैनी व दीपक उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें