35वीं ऑल इंडिया जीवीएम शूटिंग चैंपियनशिप में चौथी रैंक हासिल करने वाला एसडी विद्या मंदिर हुडा क
35वीं ऑल इंडिया जीवीएम चैंपियनशिप में 400 में से 379 अंक लेकर राष्ट्रीय स्तर पर बनाई पहचान
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। एसडी विद्या मंदिर हुडा के आठवीं कक्षा के छात्र विश्वास सैनी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवीएम शूटिंग चैंपियनशिप में चौथी रैंक हासिल की है। 23 अक्तूबर से एक नवंबर तक देहरादून की त्रिशूल शूटिंग रेंज में आयोजित प्रतियोगिता में विश्वास ने 400 में से 379 अंक प्राप्त किए। इसमें देशभर से करीब एक हजार प्रतिभागियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता का आयोजन नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया और उत्तर प्रदेश स्टेट राइफल एसोसिएशन, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। विश्वास की उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल है।
प्रधानाचार्या डॉ. अनु गुप्ता ने कहा कि विश्वास की सफलता उसकी मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम है। विद्यालय विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने और उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करता है।
13