फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नारायणा पुल से दो किमी दूर मिला विशाल का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत-समालखा। समालखा क्षेत्र में नहर बाईपास पर नारायणा पुल के पास हुए सड़क हादसे में लापता युवक विशाल का शव नहर से बरामद कर लिया गया। बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे घटना स्थल से करीब दो किमी दूर नहर में विशाल का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात विशाल निवासी सफीदों जींद, दिनेश निवासी महराणा, मनोज निवासी आजाद नगर पानीपत और प्रिंस निवासी बिंझौल गांव कार से सोनीपत एक शादी में शामिल होने गए थे।
देर रात को वापस आते समय रात करीब दो बजे नारायणा गांव के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड से टकरा गई थी। इस हादसे में दिनेश मनोज और प्रिंस घायल हो गए थे। वहीं, विशाल कार की खिड़की से निकलकर नहर में गिर गया था। हादसे के बाद से ही विशाल की नहर में तलाश की जा रही थी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नहर में उसकी तलाश कराई थी। मंगलवार को दिनभर तलाश की गई लेकिन पता नहीं चल सका। जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम को भी लगाया गया था। जांच अधिकारी जयपाल सिंह ने बताया कि बुधवार को पुलिस टीम ने नहर में विशाल की तलाश कराई। दोपहर मेंनारायणा पुल से सोनीपत की ओर दो किमी की दूरी पर विशाल का शव दिखाई दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें