फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: चेस में वीराज और कैरम में कृष अव्वल

विज्ञापन
शहर के पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राइमरी विंग में खेलकूद में प्रतिभाग करते हुए ​खिलाड़ी। स्क
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राइमरी विंग में तीन दिवसीय वार्षिक खेल दिवस प्रतियोगिता के पहले चरण का शुभारंभ हुआ। इस खेल प्रतियोगिता में स्केटिंग, कैरम, चैस, कराटे, वुशू और बॉक्सिंग, 100 मीटर दौड़ आदि खेलों का आयोजन कराया गया। स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. विकास कोहली ने कहा कि यह खेल प्रतियोगिताएं हर वर्ष कराई जाती है। खेल हमारे जीवन में बहुत आवश्यक है। यह बच्चों के चहुंमुखी विकास में सहायक है।
कैरम प्रतियोगिता में लड़कों में कृष प्रथम, ग्रंथ द्वितीय, हरनवबीर तृतीय, लड़कियों में सीरत प्रथम, लवप्रीत द्वितीय, माही ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी प्रकार चैस में लड़कों में वीराज प्रथम, विनायक द्वितीय, केशव तृतीय, लड़कियां में सना प्रथम, काशवी द्वितीय, हिनाया ने तृतीय स्थान हासिल किया। बॉक्सिंग में लड़कों में पार्थ प्रथम, हिमांशु द्वितीय, अथर्व तृतीय, लड़कियों में मानया प्रथम, प्रशि द्वितीय, हसरत तृतीय रही। जिम्नास्टिक में लड़कों में प्रथम ने पहला, मनन ने दूसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों में हीरत प्रथम, इशाना द्वितीय, नवन्या तृतीय रहे। वुशू लड़कों में विहान प्रथम, देविन द्वितीय, लड़कियों में हिताक्षी ने प्रथम, समायरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्केटिंग लड़कों में क्वाड में धनमीत सिंह प्रथम, दक्षित द्वितीय, मानविक तृतीय रहे। इनलाइन में बरिहुल प्रथम, अर्णव आनंद द्वितीय, अर्णव राणा तृतीय स्थान पर रहे। लड़कियों में जश्न कौर प्रथम, रितिका द्वितीय, पल्लवी ने तृतीय स्थान हासिल किया। 100 मीटर दौड़ में रिशांक प्रथम, जैविक द्वितीय, सुदीप, लड़कियों में सवनीत प्रथम, इशानी द्वितीय, अवनि तृतीय रही।

शहर के पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राइमरी विंग में खेलकूद में प्रतिभाग करते हुए खिलाड़ी। स्क

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें