फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जेल में बंदियों के बीच हिंसक झड़प, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला कारागार में बंदियों के बीच उधार के पैसों के लिए संघर्ष हो गया। तीन बंदियों ने गिलास को नुकीला बनाकर एक बंदी पर हमला कर दिया। दो हमलावरों ने लकड़ी के टुकड़ों से पीटा। हमले में एक बंदी घायल हो गया। घायल बंदी की शिकायत पर तीन हमलावर के खिलाफ थाना सेक्टर-29 में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बंदी हिमांशु उर्फ बनिया निवासी बलजीत नगर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक मामले में जेल में बंद है। उसका 20 फरवरी को जेल में ही बंद दूसरे साथी राहुल के साथ राजेश निवासी लाडवारा हिमाचल प्रदेश, रत्न निवासी विद्यानंद कॉलोनी, रिवाजन निवासी महादेव कॉलोनी के साथ उधार दिए पैसे के लिए विवाद हो गया था। उस समय तो साथी बंदियों ने उन्हें अलग-अलग करा दिया लेकिन अगले दिन एक बार फिर आरोपी उनके पास आए।
राहुल उस समय बैरक में आराम कर रहा था। राजेश, रत्न और रिजवान ने उस पर गिलास को धारदार बनाकर हमला कर दिया। राजेश ने गिलास से उसके सिर और माथे पर हमला किया। वहीं रत्न और रिजवान ने भी हाथ में लिए लकड़ी के टुकड़ों से कई वार किए। हमले में राहुल घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें