पानीपत। आईबीएम अस्पताल में सात साल के बच्चे की मौत के बाद हंगामा कर रहे लोग हथियार लेकर पहुंचे थे। शहर थाना पुलिस ने अस्पताल में घुसकर धारदार हथियार लेकर हंगामा करने पर बच्चे के अज्ञात परिजनों और कॉलोनीवासियों के खिलाफ हाथापाई करने, रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन करने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज भी ली है। उधर बच्चे के परिजनों ने भी शिकायत दी है। परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं।
महावीर कॉलोनी में बुधवार दोपहर को सात साल का बच्चा असरफ छत से गिरकर घायल हुआ था। उनको जाटल रोड स्थित आईबीएम अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर सात बजे बच्चे की मौत हो गई थी। बच्चे की मौत होने के बाद परिजनों के साथ कॉलोनी के 100-150 लोगों ने अस्पताल में घुसकर हंगामा कर दिया था। साथ ही जाटल रोड को जाम कर दिया था। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर हंगामा कर रहे लोगों को वहां से भगा दिया था। अस्पताल के निदेशक डॉ गौरव श्रीवास्तव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि लोगों ने स्टाफ के साथ हाथापाई की। साथ ही अस्पताल में नारेबाजी की।
जिससे अस्पताल में भय का माहौल उत्पन्न हो गया। पुलिस ने उनकी शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हाथापाई करने, प्रदर्शन करने व रोड जाम करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। उधर, वीरवार को पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया