फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ग्रामीणों को डेंगू से बचाव के लिए किया जागरूक

Sat, 26 Jul 2025 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहर के अंतर्गत आने वाले गांव नैन में शुक्रवार को मलेरिया और डेंगू से बचाव के लिए अहर के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्यारे लाल और स्वास्थ्य निरीक्षक कप्तान सिंह की देखरेख में चलाया गया। इस दौरान विभाग की टीम ने ग्रामीणों को डेंगू-मलेरिया से रोकथाम और बचाव के उपाय बताकर जागरूक किया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य निरीक्षक कप्तान सिंह ने बताया कि डेंगू -मलेरिया को खत्म करना हम सभी का फर्ज है। डेंगू को पहचान कर उसकी रोकथाम के उपाय अपनाकर हम सभी को जानलेवा बीमारी से बचा सकते है। इसलिए स्वच्छता को अपनाएं व डेंगू -मलेरिया के बारे में जानकारी सांझा करे। डेंगू बुखार संक्रमित मादा एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से होता है जो दिन के समय में काटता है और साफ पानी में अपना जीवन चक्र पूरा करता है। डेंगू के लक्षणों में अचानक तेज बुखार होना, सिर में ज्यादा दर्द होना, जोड़ों में दर्द होना होता है। डेंगू से बचाव के लिए हर रविवार को सूखा दिवस मनाना चाहिए और रविवार को फ्रिज, पानी की टंकी, कूलर आदि का पानी निकालकर सुखाना चाहिए और अपने आस-पास खाली गड्ढों को मिट्टी से भरवा देना चाहिए। इस मौके पर स्वास्थ्य कर्मी बिजेंद्र सिंह, महिला स्वास्थ्य कर्मी रेखा, सुनीता, मीना, श्यामरति उपस्थित रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें