पानीपत। ट्रेनों के देरी से होने का सिलसिला लगातार बना हुआ है। शुक्रवार को नौ ट्रेनें देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यात्री रेलवे स्टेशन पर घंटों तक अपनी ट्रेनों का इंतजार करते रहे। यात्री सिमरन और गगन ने बताया कि ट्रेन देरी से पहुंच रही हैं। हमें रेलवे स्टेशन पर अपनी ट्रेन का इंतजार करते हुए आधे घंटे से भी ऊपर हो गया। हमारी ट्रेन एक घंटे की देरी से है। गर्मी में इतना लंबा इंतजार परेशान हो चुके हैं। कर ट्रेनों को अपने निर्धारित समय पर आना चाहिए ताकि यात्रियों को ज्यादा लंबा इंतजार ना करना पड़े और समय से अपने गंतव्य पर पहुंच जाए।
पानीपत एमईएमयू दो घंटे की देरी से पहुंची। नेताजी एक्सप्रेस 50 मिनट की देरी से पहुंची। झेलम एक्सप्रेस 42 मिनट की देरी से पहुंची। अंबाला कैंट पानीपत एमईएमयू 34 मिनट की देरी से पहुंची। दौलतपुर चौक जन शताब्दी एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से पहुंची। जम्मू मेल 39 मिनट की देरी से पहुंची। जम्मू तवी एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से पहुंची। दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस पौने घंटे की देरी से पहुंची। गीता जयंती एक्सप्रेस 28 मिनट की देरी से पहुंची।
वर्जन :
रेलवे स्टेशन पर कुछ ही ट्रेनें देरी से पहुंची। हमारी पूरी कोशिश रहती है कि ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर किसी भी यात्री को कोई परेशानी ना हो इसका खास ध्यान रखा जाता है।
-रमेश चंद्र, रेलवे स्टेशन वरिष्ठ अधीक्षक