बापौली। सनौली खुर्द में ग्रामीण घटीया सामग्री लगाने का आरोप लगा काम रूकवाया।
- फोटो : Panipat
सनौली। गांव सनौली खुर्द में डी प्लान के तहत ठेकेदार की ओर से मेन हरिद्वार रोड से लेकर जयभगवान वाल्मीकि के मकान तक गली का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। सोमवार को ग्रामीणों ने ठेकेदार पर गली निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए निर्माण कार्य को रुकवा दिया।
ग्रामीण राजू, कृष्ण, काला, सोनू, सतीश, कर्मबीर और सालिम आदि ने आरोप लगाया कि ठेकेदार गली के निर्माण में घटिया ईंटें एवं मसाले का प्रयोग कर रहा है। निर्माण कार्य रुकवाने की सूचना पर पंचायती विभाग के एसडीओ अनिल दहिया और जेई अजीत मौके पर पहुंचे और उन्होंने निर्माण सामग्री की जांच की। एसडीओ अनिल दहिया ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि निर्माण में गुणवत्ता पर समझौता नहीं किया जाएगा। पंचायती विभाग के एसडीओ अनिल दहिया ने बताया कि जिस स्थान पर ग्रामीणों की शिकायत पर ईंटों को हटवा दिया गया है। फिर से ईंटें मंगवाकर वहां लगवाई जाएंगी।