फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: प्रस्तावित ओवरब्रिज निर्माण के लिए पंचायत मंत्री से मिले ग्रामीण

Fri, 22 May 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
पंचायत व कमेटी केबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार को मांग पत्र सौंपते हुए। संवाद
विज्ञापन
इसराना। नौल्था गांव में हाईवे पर प्रस्तावित ओवरब्रिज निर्माण के लिए पंचायत व कमेटी वीरवार को प्रदेश के पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार से मिली। उन्होंने कहा है कि नौल्था में हाईवे पर सरकार ने सन्नी फैक्टरी से लेकर गोशाला तक ओवरब्रिज प्रस्तावित है। इसका निर्माण होने जा रहा है।
विज्ञापन

दुकानदार व ग्रामीण चाहते है कि ओवरब्रिज पिलर पर बनाना चाहिए। पिलरों की वजह से ओवरब्रिज के नीचे पार्किंग के साथ रेहड़ी व खोमचे वालों को स्थान मिल पाएगा। कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने पंचायत व कमेटी सदस्यों को भरोसा दिलाया कि वे निर्माण एजेंसी से बात करेंगे और मांग को पूरा कराया जाएगा।
बुधवार को नौल्था में इस संदर्भ में पंचायत हुई थी जिसमें समस्या का समाधान कराने व सरकार व प्रशासन मिलने के लिए एक कमेटी गठित की गई थी।कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार से मिलने वालों में चौबीसी प्रधान तेजबीर जागलान, नौल्था के सरपंच बलराज जागलान, नौल्था दूंगरान सरपंच प्रतिनिधि नीरज कौशिक, कमेटी प्रधान राजकुमार, समुंदर सिंह जागलान व नितिन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें