सनौली। जलालपुर प्रथम गांव स्थित प्रसिद्ध ऐतिहासिक काली सिंह बाबा धाम पर रविवार को श्रद्धालुओं के चढ़ावे के प्रसाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसके लिए सनौली थाना प्रभारी वेदपाल टीम के साथ बाबा धाम पर तैनात रहे। इस बार धाम के बाहर एक किनारे पर जोगी समाज के लोग बैठने पर दूसरे पक्ष ट्रस्ट के सदस्यों ने ऐतराज करने पर मौके पर तैनात प्रभारी वेदपाल के साथ बहस हुई। इस दौरान थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया।
धाम पर आए चढ़ावे को गांव में ही स्थित ईंट भट्ठा पर काम करने वाले मजदूरों को दूध वितरित किया गया। साथ ही अन्य खाद्य सामग्री को गोशाला में पहुंचाया गया। रविवार को सुबह ही श्रद्धालुओं के आने के साथ ही धाम पर दोनों पक्षों की महिलाएं पहुंची और चढ़ावे के पास बैठ गई। इस पर सनौली थाना प्रभारी वेदपाल पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के लोगों व महिलाओं को सभी को धाम से दूर हटा दिया और एक होमगार्ड जवान को धाम के अंदर तैनात कर दिया गया। जिसके बाद चढ़ावा इकट्ठा होने पर उसे सनौली खुर्द स्थित गोशाला में भिजवा दिया गया। वहीं थाना प्रभारी वेदपाल ने सभी को शांति बनाए रखने व पूजा-अर्चना भाई चारे से करने का आह्वान किया।