फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सीआईए-1 के पूर्व प्रभारी के होटल में धमकी देने के वीडियो फुटेज वायरल, शिकायकर्ता ने कहा बेटे की जान काे खतरा

Mon, 27 Oct 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। सीआईए-1 पूर्व प्रभारी एसआई संदीप की मुश्किल बढ़ती जा रही हैं। उनके तीन वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो फुटेज जीटी रोड पर सिवाह के पास एक ढाबे की बताई जा रही है। जिसमें वह कुछ युवकों के साथ नजर आ रहे हैं। युवकों के हाथ में पिस्तौल भी नजर आ रही हैं। यही नहीं युवकों के बीच आपस में तनातनी भी चल रही है। शिकायतकर्ता रामफल का आरोप है कि उन्होंने फुटेज पुलिस अधिकारियों को भेजी हैं। उनका आरोप है कि उनके बेटे के एनकाउंटर की तैयारी की जा रही थी। बेटे की जान को खतरा है। पुलिस अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। अब सीएम से मिलकर पूरे प्रकरण में सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे।
नंगला पार निवासी रामफल ने बताया कि सीआईए-1 प्रभारी रहे संदीप ने 24 अक्तूबर की रात को उनके बेटे राजन को फोन पर धमकी दी थी। उस समय उसके साथ कुछ अन्य युवक भी थे। रामफल ने बताया कि उन्होंने यह फुटेज होटल से निकलवाई हैं। उनका आरोप है कि आरोपी द्वारा फोन पर बेटे का एनकाउंटर करने की धमकी दी थी। जिस दिन फोन पर धमकी मिली उसी रात का फुटेज है। जिस कारण उन्हें अब जान का खतरा बना हुआ है। बेटे के एनकाउंटर का खतरा है। जिस कारण पूरा परिवार दहशत में है। रामफल का आरोप है कि पुलिस अधिकारियों ने भी अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। एसआई को भी मात्र लाइन हाजिर किया गया है। जिस कारण बेटे की जान का खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो वह सीएम और डीजीपी से मिलकर पूरे प्रकरण को रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईए-1 प्रभारी पर लगे आरोपों की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जांच अधिकारी को जल्द से जल्द पूरी करने कर रिपोर्ट देने को कहा गया है।
-भूपेंद्र सिंह, एसपी पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें