फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मतलौडा में पीट-पीटकर श्रमिक की हत्या के वारदात का नहीं हुआ खुलासा

Mon, 27 Oct 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मतलौडा। श्रमिक राजेश (35) की पीटकर हत्या के मामले में पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। जिसमें मृतक एक स्थान पर आता हुआ दिखाई दे रहा है। लेकिन उसके साथ मारपीट किसने की इसका अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों से पूछताछ की है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


वीरवार को मतलौडा में हैफेड गोदाम के पास श्रमिक राजेश निवासी सीलू खेड़ा जिला फतेहाबाद का शव पड़ा मिला था। शव पर चोट के निशान मिले थे। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा था कि राजेश की पीटकर हत्या कर गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी। अगले दिन शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया था। साथ ही हत्या का मुकदमा दर्ज कर वारदात का खुलासा करने के लिए टीमें लगाई थी। पुलिस गोदाम के आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली है। मृतक बुधवार रात को 11 बजे अकेला दिखाई दे रहा है। लेकिन इसके बाद उसके साथ क्या हुआ इसका कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है। उधर, पुलिस ने कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की है। पूछताछ में भी अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
-पवन कुमार, प्रभारी थाना मतलौडा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें