फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में कोहरे का कहर: जीटी रोड हाईवे पर 10-15 वाहनों की टक्कर, हादसे में तीन बच्चों सहित 7 लोग घायल

Sat, 21 Mar 2026 11:52 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)

सार

धुंध के कारण दिल्ली की ओर से आ रही एक कार की सामने चल रही कार से टक्कर हो गई। इसके बाद पीछे से वाहन आते रहे और एक दूसरे से टकराते रहे। इस टक्कर में करीब 15 वाहन क्षतिग्रस्त हुए।
विज्ञापन
पानीपत में हादसा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत में शनिवार सुबह अचानक आई धुंध में पानीपत में सिवाह स्टैंड के पास जीटी रोड हाईवे पर वाहनों की टक्कर हो गई। एक साथ 10-15 वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए। जिससे जीटी रोड पर लंबा जाम लग गया। हादसे की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों का हाईवे से हटाया। हादसे में तीन बच्चों समेत 7 लोग घायल भी हुए हैं। जिन्हें जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


हादसा सुबह करीब आठ बजे जीटी रोड हाईवे पर हुआ। बताया जा रहा है कि धुंध के कारण दिल्ली की ओर से आ रही एक कार की सामने चल रही कार से टक्कर हो गई। इसके बाद पीछे से वाहन आते रहे और एक दूसरे से टकराते रहे। इस टक्कर में करीब 15 वाहन क्षतिग्रस्त हुए। जिनमें 10 वाहनों ज्यादा क्षतिग्रस्त हुए। हादसे पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पहले घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद क्रेन की मदद से सभी वाहनों को एक साइड किया। बाद में हाईवे से हटाकर रास्ता साफ कराया। इस दौरान हाईवे पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें