फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: धुंध के कारण वाहनों पर ब्रेक, ठंड बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बढ़ती ठंड लोगों को सताने लगी है। दिनभर खिली धूप के बावजूद सुबह व शाम के समय बढ़ती ठंड लोगों को ठिठुराने लगी है। बढ़ती धुंध से लोगों को दोपहिया वाहनों पर घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हवा की तेज रफ्तार आठ किलोमीटर प्रति घंटा रही। सुबह व शाम के समय जल्दी ही धुंध पड़ने शुरू हो जाती है जिससे दोपहिया वाहनों से यात्रा करना मुश्किल होता जा रहा है।
विज्ञापन

नया साल शुरू होने से पहले ही बढ़ती ठंड और धुंध ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बढ़ती ठंड जहां लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर रही है। वहीं सुबह व शाम के समय बढ़ती धुंध लोगों का गंतव्य तक पहुचंना मुश्किल बना रही है।
धुंध के कारण लोगों दिन में काफी देर से घरों से बाहर निकलने लगे है और शाम को जल्दी ही घरों में जाने लगे है। दिनभर धूप निकलने के बावजूद धुंध का प्रकोप जारी है। अधिकतम तापमान लगातार कम होने से ठंड बढ़ रही है। न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें