समालखा। कस्बे के आबादी वाले क्षेत्र में हुडा सेक्टर बनाने के विरोध में कांग्रेस के व्यापार सैल के उपप्रधान श्रीप्रकाश बंसल के नेतृत्व में लोगों ने करनाल से सांसद डॉ. अरविंद शर्मा को ज्ञापन सौंपकर हस्तक्षेप की मांग की। सांसद ने ब्लूजे में अपने प्रवास के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं।
कांग्रेस व्यापार सेल के उपप्रधान एवं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश संगठन सचिव श्रीप्रकाश बंसल, कांग्रेस शहरी महासचिव जय भगवान शर्मा, अमित पावटी, प्रेमप्रकाश बैनीवाल, दयांचद पावटी, जयप्रकाश बैनीवाल, वेद सिंह नंबरदार, विकास पावटी ने कहा हथवाला और जौरासी रोड पर हुडा सेक्टर बनाने की तैयारियां की जा रही हैं।
जबकि वहां पर आबादी बसी है और वहां से लोगों को उजाड़ा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार बसाने का कार्य करती है और इसलिए प्रदेश सरकार को लोगों की इस मांग पर सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्षों से लोग वहां पर रह रहे हैं और आबादी वाली जगह पर सेक्टर विकसित भी नहीं जा सकते। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वहां पर कृषि उपजाऊ पर सेक्टर काटना किसी भी तरह से जायज नहीं होगा।
सांसद अरविंद शर्मा ने कहा कि लोग की मांग को किसी भी तरह से नजरअंदाज नहीं किया जाएगा और इस संबंध में वे स्वयं मुख्यमंत्री से बात करेंगे। इस दौरान वहां मौजूद अन्य लोगों ने भी अपनी समस्याएं सांसद के सामने रखी।