फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दर्जन से अधिक ट्रेनें लेट

Wed, 08 Jan 2014 12:11 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। ट्रेनाें के लेट होने का सिलसिला लगातार जारी है। हरियाणा में मौसम साफ होने मगर पीछे मौसम खराब होने के कारण ट्रेनों के समय में सुधार नहीं हो पाया है। ऊंचाहार एक्सप्रेस जहां 12 घंटे रही वहीं आम्रपाली एक्सप्रेस भी करीब 10 घंटे तक लेट रही।
विज्ञापन


पानीपत रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को करीब दो दर्जन ट्रेन अपने निर्धारित समय से कई-कई घंटे लेट पहुुंची। ट्रेनाें के लेट होने से यात्रियों को भारी परेशानी हुई। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि लंबी दूरी की ट्रेनाें का एक बार शेड्यूल खराब होने के बाद उनकी समय सारणी अगले कई दिन प्रभावित रहती है। यही कारण है कि जो ट्रेन सोमवार को मौसम खराब होने के बाद लेट रही थी, उनमें से मंगलवार को भी कई ट्रेन लेट रही है। इन्हीं ट्रेनों के कारण कई अन्य ट्रेेन भी लेट हो गई। करीब दो दर्जन ट्रेनाें के लेट होने से यात्रियों को भारी परेशानी हुई। पूछताछ खिड़की पर भी दिनभर यात्रियों का जमावड़ा लगा रहा।

मंगलवार को 14217 ऊंचाहार 12 घंटे, 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस 9:10 घंटे, 12446 उत्तर संपर्क क्रांति 20 मिनट, 12471 स्वराज 2:20 घंटे, 11057 मुंबई एलटीटी-अमृतसर 3:40 घंटे, 12497 शान-ए-पंजाब 1:20 घंटे, 12011 नई दिल्ली-कालका शताब्दी 1:10 घंटे, 14732 फाजिल्का-नई दिल्ली इंटरसिटी 35 मिनट, 12716 सचखंड 35 मिनट, 12460 अमृतसर-नई दिल्ली इंटरसिटी 45 मिनट, 12925 पश्चिम एक्सप्रेस स्लीपर 1:30 घंटे, 12715 सचखंड 2:20 घंटे, 12459 नई दिल्ली-अमृतसर 1:00 घंटे, 09021 मुंबई बांद्रा टर्मिनल 3:00 घंटे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें