फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: 300 मीटर दौड़ में वरींदा पंजोखरा ने मारी बाजी

Sun, 04 Jan 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता महिलाएं। विभाग
विज्ञापन
अंबाला सिटी। राजीव गांधी खेल स्टेडियम में शनिवार को ग्रामीण महिलाओं और लड़कियों के बीच खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं। 300 मीटर दौड़ में वरींदा पंजोखरा ने प्रथम, गीता कांवला ने द्वितीय और चाहत कांवला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 400 मीटर दौड़ में वरींदा पंजोखरा फिर अव्वल रहीं, जबकि गीता कांवला दूसरे और काजल कांवला तीसरे स्थान पर रहीं। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी खंड अंबाला ग्रामीण-2 के मार्गदर्शन में आयोजित खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में महिलाओं ने घर की दहलीज से बाहर निकलकर ट्रैक पर रफ्तार का लोहा मनवाया। विभिन्न स्पर्धाओं में ग्रामीण अंचल की खिलाड़ियों ने कड़ा मुकाबला किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी विनीत सूद द्वारा किया गया। मौके पर उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं के भीतर आत्मविश्वास पैदा करना है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से महिलाओं को घर के चूल्हे-चौके से बाहर निकलकर छिपी हुई प्रतिभा को प्रदर्शित करने का एक बेहतरीन मंच मिलता है। प्रतियोगिता के समापन पर विभाग द्वारा प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। वुशु प्रशिक्षक रविन्द्र और बास्केटबॉल प्रशिक्षक सतीश ने रेफरी की भूमिका निभाई।
विज्ञापन




खेल प्रतियोगिता के परिणाम-



300 मीटर दौड़ : वरींदा पंजोखरा ने प्रथम, गीता कांवला ने द्वितीय और चाहत कांवला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।



400 मीटर दौड़ : वरींदा पंजोखरा अव्वल रहीं, गीता कांवला दूसरे और काजल कांवला तीसरे स्थान पर रहीं।



साइकिल रेस : शाईन कांवला ने पहला, चाहत कांवला ने दूसरा और तम्मना कांवला ने तीसरा स्थान पाया।



100 मीटर दौड़ : राजरानी कांवला विजेता रहीं, राजिन्द्र भीलपुरा दूसरे और किरन देवी देवीनगर तीसरे स्थान पर रहीं।



डिस्कस थ्रो : धनवती कांवला ने प्रथम, राजबाला कांवला ने द्वितीय और राजीन्द्र भीलपुरा ने तृतीय स्थान पाया।



म्यूजिकल चेयर : रविन्द्र कांवला प्रथम, सुनीता कांवला द्वितीय और धनवती कांवला तृतीय रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें