फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ऑटो यूनियन प्रधान पर हमला, लोहे की रॉड से तोड़ा पैर

Sun, 04 Jan 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कैंट स्टेशन के गेट नंबर-3 पर 1 जनवरी को ऑटो स्टैंड के प्रधान पर रंजिश के चलते एक युवक ने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। मारपीट में सिटी के प्रेम नगर निवासी जगमोहन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रधान को गंभीर चोटें आईं। पड़ाव थाना पुलिस ने घायल जगमोहन कुमार की तहरीर पर राहुल उर्फ गोलू सहित अन्य पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जगमोहन कुमार ने बताया कि वह रेलवे स्टेशन ऑटो स्टैंड के प्रधान हैं। आनंद नगर निवासी राहुल उर्फ गोलू उनके स्टैंड पर ऑटो चलाता है। राहुल शराब पीने का आदी है। वह रोजाना झगड़ा करता रहता है। 1 जनवरी को उसने रंजिश के चलते हमला कर दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें