फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: झगड़े से तंग आकर की थी उषा की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र के गंगाराम कॉलोनी में हुई उषा (40) की हत्या के आरोपी लिव इन पार्टनर महेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने शनिवार की रात को रिफाइनरी रोड से आरोपी को गिरफ्तार किया।
शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह रोज-रोज की लड़ाई से तंग आ गया था। वारदात के दिन भी मृतका ने उसके साथ झगड़ा किया था। जिस कारण उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस सोमवार को पूरे मामले का खुलासा करेगी।
इस मामले में काबड़ी रोड निवासी सलिंद्र ने थाना पुराना औद्योगिक में मुकदमा दर्ज कराया था। सलिंद्र का कहना था कि गंगाराम कॉलोनी में उसका मकान है। जिसके कमरे उसने किराये पर दे रखे हैं।
विज्ञापन

मकान के कमरा नंबर 25 में फिरोजाबाद जिले के केलई गांव निवासी उषा रहती थी। जिसके साथ महेंद्र नाम का युवक भी रहता था। 27 जून को जब वह मकान पर पहुंचा तो ग्रिल से एक साड़ी बंधी थी। जब वह कमरा नंबर 25 में पहुंचा तो वहां पर उषा का शव पड़ा था।
महेंद्र कमरे से गायब था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी। जांच में पता चला था कि उषा की गला रेतकर हत्या की गई है। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
एसपी ने इस मामले की जांच सीआईए-1 की टीम को सौंपी थी। टीम आरोपी महेंद्र की तलाश में जुट गई थी। पुलिस ने उसके बारे में पता किया तो पता चला कि महेंद्र यूपी के बदायूं जिले के अमरदई गांव का रहने वाला है। जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही थी। शनिवार देर शाम को पुलिस ने रिफाइनरी रोड के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

रविवार को आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। शुरुआती पूछताछ में पता चला कि आरोपी और मृतका के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता था। वह रोज-रोज के झगड़ों से तंग आ गया था। जिस कारण उसने चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। बाद में ग्रिल में साड़ी बांधकर वह नीचे उतरा था और भाग गया था।
पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है। साथ ही चाकू बरामद करने का भी प्रयास किया जा रहा है। सोमवार को पुलिस पूरे मामले का खुलासा करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें