फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: यूपी के लिंग जांच गिरोह का जिले में फैला जाल, महिलाएं भी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। यूपी के लिंग जांच गिरोह का जाल पानीपत में फैला हुआ है। गिरोह में पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल हैं। गुर्गे गांवों व कॉलोनियों में केस तलाश करते हैं।
विज्ञापन

गिरोह से जुड़े लोग शर्तिया लिंग जांच का दावा कर अपनी बातों में फंसा लेते हैं। लोगों से 20 से 50 हजार रुपये तक लिंग जांच के नाम पर ले रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग कुछ सख्त हुआ तो जनवरी से अब तक 12 मामले पकड़े जा चुके हैं। इनमें छह अकेले लिंग जांच के मामले में हैं। पिछले पांच दिन में ही दो मामले पकड़ में आए हैं। इनमें दो लोगों को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी 2015 को पानीपत की धरती से देश को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की थी। प्रधानमंत्री ने मंच से बेटियों को बचाने की अपील की थी। इसके साथ स्वास्थ्य विभाग को लिंग जांच करने वाले अस्पताल व केंद्रों पर कार्रवाई के आदेश दिए थे। पानीपत में शुरुआत में कई बड़ी कार्रवाई की गई। जिनमें बड़े अस्पतालों के अल्ट्रासाउंड केंद्र सील तक किए। इन सबके चलते पानीपत में लिंग जांच लगभग बंद हो गई।
विज्ञापन

इस बीच उत्तर प्रदेश के लोग लिंग जांच के लिए आने लगे। वे पहले तो पूरी मशीन रखते थे। इसके बाद पोर्टेबल मशीन रखने लगे। उन पर सख्त कार्रवाई की तो वे अपने ठिकानों पर ही लिंग जांच करने लगे। वे एजेंटों व गुर्गों के माध्यम से ग्राहकों को यूपी बुलाने लगे। इसके बाद यह जाल फैलता चला गया। यूपी के कई कस्बों, शहरों, गांवों व कॉलोनी में भी लिंग जांच कर रहे हैं।
जिला स्वास्थ्य विभाग के पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. अभय नंदन वत्स और डॉ. ललित कुंडू ने बताया कि टीम द्वारा लगातार दबिश दी जा रही हैं। गिरोह के गुर्गों व एजेंटों को पकड़ा जा रहा है। वे इसके लिए डिकॉय की मदद ले रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें