पानीपत। विजेता खिलाडियों को ट्राफी देकर सम्मानित करते हुए।
- फोटो : Panipat
पानीपत। आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में सोमवार से छह टीमों के बीच क्रिकेट प्रतियोगिता का आरंभ हुआ। प्रथम मैच में यूनाइटेड वॉरियर की टीम ने मेडिकल क्रिकेट क्लब को तीन विकेट से हराया। टॉस जीतकर मेडिकल क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। 8.4 ओवरों में 64 रन बनाकर टीम के पांच विकेट हो गए लेकिन इसके बाद अरुण सोनी नाबाद 77 और तरुण तागरा नाबाद 36 रन ने शानदार शतकीय पारी खेली। टीम ने 20 ओवरों में 170 रन बनाए। विकास राठी व शातरण ने दो-दो विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूनाइटेड वॉरियर की टीम भी शुरुआत मेें लड़खड़ा गई। 37 रनों के स्कोर पर चार बल्लेबाज आउट हो गए। इसके गौरव मोंगिया ने शानदार 34 गेंदों पर 56 रन ठोंके। गौरव 24 रन और शातरण ने 21 रन बनाकर टीम को 18.1 ओवरों में तीन विकेट से जीत दिला दी। गेंदबाज विकास राठी को समाजसेवी सुनील सैनी ने, अरुण सोनी को समाजसेवी विवेक सहगल ने और मैन ऑफ द मैच गौरव मोंगिया को आर्य क्रिकेट एकेडमी के कोच विक्रम नेहरा ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
दो विकेट से जीती राज नाइटर्स की टीम
टूर्नामेंट के दूसरे मैच में गोल्डन बुल्स और राज नाइटर्स के बीच मुकाबला हुआ। टॉस जीतकर पहले गोल्डन बूल्स ने 20 ओवरों में तीन विकेट पर 162 रन बनाए। ओपनर बल्लेबाज पंकज व कप्तान गुलशन वर्मा ने 43-43 रनों का योगदान दिया। अजय तायल ने 37 रनों की आक्रामक पारी खेली। लक्ष्य का पीछा कर राज नाइटर्स की टीम दो विकेट से विजयी रही।
ओपनर कुलदीप शर्मा ने 24, गुलजार खान ने नाबाद 58 गेंदों पर 11 चौके और तीन छक्कों की मदद से 96 रन की बेहतरीन पारी खेली। पंकज व विजेंद्र कुमार राणा ने दो-दो विकेट झटके। दूसरे मैच में बेस्ट गेंदबाज विवेक कुमार को पीएनबी पानीपत सर्कल हेड डिप्टी जनरल मैनेजर सुनील ब्रट ने ट्रॉफी दी, बेस्ट बल्लेबाज पंकज को पंजाब नेशनल बैंक वर्कमैन यूनियन लीडर हरियाणा एजीएस विजेंद्र कुमार राणा ने ट्राफि देकर व मैन ऑफ द मैच गुलजार खान को आयोजक विक्रम नेहरा ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।