पानीपत। असंध रोड अनेजा पेट्रोल पंप के सामने रविवार देर रात 11 बजे तेज रफ्तार पल्सर मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसलने से पेंटर राजेश (18) की डिवाइडर में सिर लगने से मौके पर ही मौत हो गई उनका साथी दीपक घायल हो गया।
राजेश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले कथौली गांव के रहने वाले थे और पानीपत की शांति नगर कॉलोनी में किराये के मकान में रहते थे। पेंटर ने हेलमेट नहीं पहल रखा था। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने बताया कि हेलमेट पहना होने पर जान बच सकती थी।
गोंडा के कथौली गांव के ही दीपक ने बताया कि वह उनका दोस्त राजेश अपने बड़े भाई और जीजा के साथ शांति नगर में किराये के मकान में रह रहते थे। वह पेंटर का काम करते थे। रविवार रात को करीब 11 बजे राजेश अपनी पल्सर मोटरसाइकिल लेकर उसके पास आए और पराठा खाने के लिए रामलाल चौक पर चलने को कहा। वह दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर चल दिए। अनेजा पेट्रोल पंप के सामने पहुंचने पर मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे राजेश का सिर डिवाइडर में लग गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी और मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया। परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए।
मृतक राजेश का फाइल फोटो। परिजन