फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हादसे में मामा की मौत, कबड्डी खिलाड़ी भांजा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
-नोहरा फाटक के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। थाना मतलौडा क्षेत्र में नोहरा फाटक के पास ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार मामा-भांजे को टक्कर मार मार दी। इस हादसे में मामा मुनेश निवासी छाजपुर की मौत हो गई। वहीं कबड्डी खिलाड़ी भांजा विराज घायल हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा शनिवार शाम को हुआ। छाजपुर खुर्द निवासी साैरभ ने बताया कि उसके पिता मुनेश एक बैंक में चपरासी थे। वह शनिवार सुबह अपने पड़ाेसी विक्रम और अपने बैंक स्टाफ कर्मी के साथ नाेहरा गांव में अपनी बहन सुमन की तीज पर काेथली देने गए थे। शाम बजे वह वापस लौटने लगे तो उनका भांजा विराज भी उनके साथ चल पड़ा। विराज कबड्डी खिलाड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे अभ्यास के लिए शोंधापुर एकेडमी में आना था। मुनेश और विराज एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर निकले। जैसे वह नाेहरा फाटक के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। सौरभ ने बताया कि हादसे में उनके पिता की माैके पर ही माैत हाे गई। वहीं विराज घायल हो गया। उनके साथी कर्मचारी ने शव अस्पताल पहुंचाया। साैरभ ने बताया कि वे दाे भाई है। उससे छाेटा भाई शुभम है। मतलौडा थाना की पुलिस ने शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें