फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अल्ट्रासाउंड मशीन चार दिन बाद शुरू, मरीजों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
- पहले दिन 12 मरीजों की जांच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में चार दिन से बंद अल्ट्रासाउंड की मशीन वीरवार को शुरू हो गई जिससे मरीजों को राहत मिली है। पहले दिन 12 मरीजों की जांच की गई। सामान्य दिनों में 25 से 30 मरीज अल्ट्रासाउंड कराने आते हैं। शनिवार से अल्ट्रासाउंड की मशीन खराब हो गई थी। स्थानीय अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों व कंपनी को इसकी सूचना दी थी। अल्ट्रासाउंड न होने से मरीजों को निजी अस्पतालों से इलाज कराना पड़ रहा था। इससे गर्भवती महिलाओं को ज्यादा परेशानी हो रही थी। सोमवार और मंगलवार को मशीन के आवश्यक उपकरण मंगवाए गए। इंजीनियर ने बुधवार शाम छह बजे तक मशीन ठीक की। इसके बाद वीरवार को सुबह ओपीडी शुरू हो पाई।
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड के लिए एक चिकित्सक
जिला नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की जांच के लिए एक चिकित्सक है। जबकि सामान्य दिनों में 25 से 30 मरीज आते हैं। कुछ को बिना जांच के लौटना पड़ता है। वहीं अस्पताल में मरीजों की वेटिंग लिस्ट भी लंबी होती जा रही है। ऐसे में मरीजों को निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन


अल्ट्रासाउंड मशीन में तकनीकी खराबी के चलते चार दिन से ओपीडी नहीं की जा रही थी। मशीन बुधवार को ठीक हुई है। वीरवार को 12 मरीजों की जांच की है।
- डॉ. राजीव मान, प्रभारी, अल्ट्रासाउंड विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें