फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11वें दिन भी बंद रहा यूएलबी हरियाणा का पोर्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। यूएलबी हरियाणा की वेबसाइट 11 वें दिन भी बंद रही। इससे न तो शहरवासी प्रॉपर्टी आईडी के लिए आवेदन कर पाए, न अपना कवर्ड एरिया चेक कर सके। प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान करने में भी शहरी परेशान हुए। दूसरी ओर एनडीसी पोर्टल नए अपडेट के साथ शुरू तो हुआ लेकिन इसमें कई खामियां सामने आई। इसकी वजह से करीब 60 रजिस्ट्रियां तक नहीं हो सकी। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि पोर्टल पर डाटा का अपडेट निकाय स्तर से हो रहा है। यूएलबी पोर्टल की शुरू होने की उम्मीद काफी है लेकिन असल में कब शुरू होगा इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन

अधिवक्ता एवं डीडी राइटर विकास कुमार ने बताया कि सरकार के यूएलबी पोर्टल बंद रहने से लोग अपनी ही संपत्तियां का रिकॉर्ड तक चेक नहीं कर पा रहे हैं। वहीं, एनडीसी पोर्टल नए अपडेट के साथ कई खामियों से भरा है। इसकी वजह से लोगों की रजिस्ट्री रुक गई हैं। एनडीसी पोर्टल में सबसे बड़ी समस्या पेमेंट एरर की है। पेमेंट का भुगतान करते समय एक तकनीकी त्रुटि पोर्टल पर दर्शायी जाती है। इसके बाद भुगतान नहीं होता। दूसरा अगर किसी के पास 200 गज का मकान या प्लाट है और वो इसमें से 100 गज बेचना चाहता है तो एनडीसी पोर्टल डाटा के अनुसार पूरा 200 गज का कवर्ड एरिया ही पोर्टल पर दिखाता है। इसमें से कम करने का विकल्प नहीं है। इसलिए सोमवार को भी जमाबंदी की वेबसाइट पर करीब 100 टोकन रिजर्व थे लेकिन इनमें से रजिस्ट्री करीब 40 के आसपास ही हो सकी।
स्लो इंटरनेट कनेक्शन भी बना परेशानी का कारण
नगर निगम का स्लो इंटरनेट कनेक्शन भी लोगों की परेशानी का कारण बन रहा है। पहले भी कई बार निगम के इंटरनेट कनेक्शन की वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी है। इस बार भी ऐसा ही हो रहा है। पोर्टल को शुरू करने से लेकर काम करने तक निगम अधिकारी प्रतीक्षा में लगे रहते हैं लेकिन इंटरनेट की कम स्पीड काम को ज्यादा बाधित करती रहती है।
विज्ञापन

निकाय स्तर का मामला
यूएलबी पोर्टल की शुरू होने की बात शहरी स्थानीय निकाय स्तर की है। वहीं, एनडीसी पोर्टल शुरू हो चुका है। इसमें कई नए अपडेट हैं। अगर इसमें कोई खामी आती है तो इसके उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा। -जितेंद्र कुमार, डीएमसी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें