समालखा। जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए स्पेशल अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत थाना समालखा की हथवाला चौकी पुलिस टीम ने वीरवार को अलग अलग स्थान से दो व्यक्तियों को अवैध शराब बेचते गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 16 बोतल अवैध देसी शराब बरामद की गई।
हथवाला चौकी प्रभारी एएसआई बालेश ने बताया कि हथवाला चौकी पुलिस की एक टीम वीरवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान डिकाडला से आट्टा रोड पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की आटा रोड पर ओम भट्ठा के सामने एक युवक प्लास्टिक कट्टे में अवैध शराब लेकर बेच रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की। उसने अपनी पहचान रजनीश निवासी बिलासपुर के रूप में बताई। युवक के प्लास्टिक कट्टे को चेक किया तो आठ बोतल देसी शराब मार्का रसीला संतरा पाई गई। पुलिस टीम ने युवक को बरामद शराब का लाइसेंस व परमिट दिखाने के लिए कहा तो वह कोई भी कागजात पेश नही कर सका। प्रभारी एएसआई बालेश ने बताया कि इसी प्रकार हथवाला चौकी की दूसरी टीम ने आटा रोड पर गणेश भट्ठे के पास संदीप निवासी आटा को अवैध रूप से शराब बेचते काबू किया। आरोपी के कब्जे से आठ बोतल अवैध देसी शराब मार्का रसीला संतरा बरामद की गई। आरोपियों के खिलाफ थाना समालखा में एक्साइज एक्ट के तहत अलग-अलग अभियोग दर्ज किए गए हैं।