फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दो युवकों पर लगाए युवती को बहलाकर ले जाने के आरोप

Mon, 08 Dec 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना चांदनीबाग क्षेत्र के सेक्टर-11 निवासी व्यक्ति ने दो युवकों पर अपनी बेटी को बहलाकर ले जाने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि एक आरोपी का पहले से ही अपराधिक रिकॉर्ड है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कॉलोनी के व्यक्ति ने थाने में शिकायत देकर बताया कि उसके पास चार बच्चे हैं। सबसे बड़ी लड़की 21 साल की है। पांच दिसंबर की दोपहर को वह घर से कहीं चली गई थी। इसके बाद वापस नहीं लौटी। परिजनों ने कॉलोनी और जींद निवासी दो युवकों पर शक जाहिर किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। थाना चांदनीबाग प्रभारी महिपाल सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर युवती की तलाश के लिए टीम लगाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें