फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जीटी रोड फ्लाईओवर पर बस हुई खराब, यात्री परेशान

Mon, 08 Dec 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
जीटी रोड फ्लाईओवर पर बस खराब होने के कारण खड़े यात्री। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड फ्लाईओवर पर एसडी कॉलेज के सामने तकनीकी खराबी के चलते रविवार को रोडवेज की एसी बस खराब हो गई। जिसके कारण बस में सवार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि बस पेहवा से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। जिसमें करीब 30 यात्री सवार थे। बस जैसे ही जीटी रोड फ्लाईओवर पर एसडी कॉलेज के सामने पहुंची तो तकनीकी खराबी के चलते बस बंद हो गई। जिसके बाद चालक ने बस को चालु करने का काफी प्रयास किया लेकिन बस चालु नहीं हो पाई। जिस कारण यात्रियों को नीचे उतारकर अन्य बस में भेजने के लिए करीब एक घंटे खड़े रहना पड़ा। यात्रियों ने बताया कि तकनीकी खराबी के चलते बस बदं हो गई। जिस कारण उन्हें निर्धारित समय पर बस द्वारा नहीं पहुंचाया गया। यात्रियों को करीब एक घंटे के बाद पहुंची अन्य एसी बस में उनके गंतव्य की ओर भेजा गया। बस में सवार अधिकतर यात्री दिल्ली और पानीपत के बताए जा रहे हैं। साथ ही यात्रियों का कहना है कि बस में तकनीकी खराबी होने के बाद उन्हें करीब एक घंटे तक अन्य बस के आने का इंतजार करना पड़ा। जिस कारण वह अपने निर्धारित स्थान पर करीब दो घंटे की देरी से पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें