न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सगी मां, सौतेले पिता और सौतेले दादा-दादी द्वारा दो साल की बच्ची को प्रताड़ना देने के मामले में वीरवार को मां बाल कल्याण समिति के कार्यालय पहुंची। इसी दौरान बच्ची की तबीयत खराब होने पर उसके सगे दादा-दादी मौजूद नहीं हो सके, जिस पर मां से पूछताछ नहीं हो सकी। अब मां को शुक्रवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
बाल कल्याण समिति ने वीरवार को बच्ची की मां को तलब किया। मां कार्यालय में पहुंची। उधर, बच्ची को सिविल अस्पताल लाया गया, लेकिन बच्ची की हालत गंभीर थी। वह सहमी हुई थी और हर किसी को देखकर रो रही है। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्ची के इलाज में असमर्थता दिखा दी। सगे दादा-दादी बच्ची को लेकर देवी मूर्ति स्थित कॉलोनी में एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां उसका इलाज चल रहा है।
बच्ची को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है: मलिक
बच्ची की सिविल अस्पताल में जांच कराई गई है। बच्ची की हालत गंभीर है। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। एक पक्ष अस्पताल में बच्ची के साथ व्यस्त था। इसलिए आरोपी मां से पूछताछ नहीं हो सकी है। शुक्रवार को उससे पूछताछ की जाएगी।
- पूजा मलिक, जिला कोऑर्डिनेटर चाइल्ड हेल्पलाइन, पानीपत।