फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में दर्दनाक सड़क हादसा: सड़क पार कर रही दो महिलाओं को कार ने कुचला, दोनों की मौत

Mon, 07 Sep 2026 10:25 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत

सार

हरियाणा के पानीपत में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। यहां कार ने दो महिलाओं को कुचल दिया जिससे दोनों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
मृतक महिला और उसके परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हाईवे पार करते समय दो महिला श्रमिक कार की चपेट में आ गईं। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। घटना हाईवे पर हुई, जब दोनों महिलाएं सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान एक कार तेज रफ्तार से आई और उन्हें कुचल दिया।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाने का प्रबंध किया। निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को गंभीर हालत में भर्ती किया और इलाज शुरू किया, लेकिन वे बच नहीं सकीं।पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। कार चालक की पहचान कर उसे हिरासत में लेने की कार्रवाई की जा रही है। दोनों महिलाएं श्रमिक के रूप में काम करती थीं। उनके परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। हाईवे पर पैदल पार करने वालों के लिए सावधानी बरतने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें