पानीपत। मंदिरों, दुकानों और खाली घरों में चोरी करने वाले दो चोरों को सीआईए-2 ने धरदबोचा। इनसे पूछताछ में 20 वारदातों का खुलासा हुआ है। पुलिस 2.6 लाख रुपये, एक एक्टिवा आदि बरामद किया है।
सीआईए-2 प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया सोमवार को टीम अंसध मोड़ पर गश्त पर थी। तभी कच्चा कैंप में दो संदिग्धों के घूमने की खबर मिली। टीम ने मौके से मूलरूप से कुरुक्षेत्र एवं हाल में बतरा कॉलोनी निवासी सोनू और कच्चा कैंप गुरुनानक पुरा निवासी शैंकी को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि 23 अगस्त को समालखा में भापरा रोड स्थित फोटो स्टूडियो से 8200 रुपये चोरी किए थे। गहनता से पूछताछ में दोनों ने कुल 20 वारदातों को अंजाम देना कबूूल किया।
दोनों चोरी की रकम को जुआ खेलने और नशा करने में उड़ा देते थे। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। शैंकी को जेल भेज दिया गया, जबकि सोनू को एक दिन की रिमांड पर लिया गया है।
इन वारदातों का हुआ खुलासा
1.23 अगस्त को समालखा भापरा रोड स्थित देव स्पोर्ट्स बियर से कपड़े और 2500 रुपये चोरी।
2. 23 अगस्त को भापरा रोड स्थित दुर्गा फोटो स्टूडियो से 8200 रुपये चोरी
3. 14 जुलाई को काबड़ी रोड पर एसके मिडी प्वाइंट से 17 हजार रुपये चोरी
4. 14 जून को गांव ताजपुर में माता के मंदिर से 3 हजार रुपये चोरी किए ।
5. 10 जून को गांव अहर में जमील के घर घुसकर 15 हजार रुपये चोरी
6. 14 जुलाई को बरसत रोड चुंगी स्थित एयरटेल के आफिस से 14000 रुपये चोरी
7. 22 जून को गणेश कालोनी में महादेव खल भंडार से 20 हजार और दो एटीएम कार्ड चोरी
8. 17 अगस्त को नौल्था अड्डे पर एक दुकान 35 हजार रुपये चोरी
9. 11 फरवरी को बैंक से 53 हजार रुपये लेकर जा रहीं महिलाओं का ऑटो से बैग चोरी
10. 31 मई को लालबती चौक के पास एक युवक से से 34 हजार रुपये से भरा बैग चोरी किया
11. 19 मार्च को भारत नगर में एक मकान में घुसकर 22 हजार रुपये चोरी
12. 14 जुलाई को गांव उग्राखेड़ी गांव में खेते में बने मकान में घुसकर 40 हजार रुपये चोरी
13. 10 जुलाई को गांव कैथ में शिव मंदिर से नगदी चोरी की
14. पांच अप्रैल को समालखा के विकास नगर में मकान में घुसकर 10 हजार रुपये चोरी
15. 10 जुलाई को जगजीवन राम कॉलोनी में मकान में घुसकर 65 हजार रुपये चोरी
16. 20 जुलाई को गांव निंबरी में ग्राहक सेवा केंद्र से 64 हजार रुपये चोरी
17. 17 अगस्त को इसराना में एक दुकान के दरवाजे का शीशा तोड़कर 14 हजार रुपये चोरी
18. 29 जून को राज नगर में मोबाइल की दुकान से 45 हजार रुपये चोरी
19. जनवरी मे सेक्टर -13/17 में निर्माणाधीन गुरुद्वारे के पास झुग्गी में घुसकर पांच हजार रुपये चोरी
20. पांच मार्च को एकता विहार में एक मकान में घुसकर अलमारी में रखे 25 हजार रुपये चोरी