फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: प्राॅपर्टी टैक्स जमा न करने पर दो दुकान सील, तीन फैक्टरी मालिकों ने मौके पर कराया जमा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नगर ने वित्त वर्ष के आखिरी दिनों प्रॉपर्टी टैक्स बकायादारों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम की टीम ने वीरवार को 2.86 लाख रुपये बकाया जमा न करने की स्थिति में दो दुकानों को सील कर दिया। तीन फैक्टरी मालिकों ने 6.50 लाख का प्रॉपर्टी टैक्स मौके पर ही जमा करा दिया। निगम की कार्रवाई से टैक्स बकायादारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

नगर निगम की टीम ने टैक्स बकायादारों पर वीरवार को सख्त कार्रवाई की। टीम ने मनमाेहन नगर में एक ही मालिक की दो दुकानों पर 2.86 लाख प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था। टीम ने दोनों दुकानों को सील कर दिया। टीम सेक्टर-6 के साथ लगते संत नगर स्थित एक फैक्टरी में पहुंची। फैक्टरी मालिक ने मौके पर ही टैक्स जमा करा दिया। टीम एक अन्य फैक्टरी पहुंची। यहां भी टैक्स जमा कर दिया। सेक्टर-25 में स्थित एक हैंडलूम फैक्टरी सील करने टीम पहुंची। फैक्टरी मालिक ने मौके पर ही टैक्स जमा करा दिया। नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त विवेक चाैधरी ने बताया कि शहर में प्राॅपर्टी टैक्स के बकायादारों को नोटिस दिए जा रहे हैं। उनको इसके लिए समय भी दिया जा रहा है। आदेशों की अनदेखी करने की स्थिति में सील किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें