फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राला छीनने वाले दो अन्य आरोपी काबू, कार बरामद कर जेल भेज

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। युवक से मारपीट कर ट्राला छीनने की वारदात में फरार चले रहे गांव देहरा निवासी सुमित और अमित को पुलिस ने काबू कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई बीट कार को बरामद किया गया। इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। इसके साथी जसवंत निवासी बिलासपुर और सोनू निवासी देहरा को वारदात के तीन दिन बाद ही छीने गए ट्राला सहित काबू कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि थाना पुराना औद्योगिक पुलिस को दी शिकायत में गांव कारद निवासी संदीप ने बताया था कि वह अपने ट्राले में यमुनानगर से कोरसेंट लेकर पानीपत आया था और सेंट मेरी स्कूल के पास ट्राले को खाली कर रहा था। इसी दौरान अमित, सुमित, सोनू व एक अन्य व्यक्ति एक कार में सवार होकर वहां पहुंचे। चारों युवकों ने उसके साथ मारपीट कर दी। फिर इनमें से एक युवक ट्राले को लेकर चला गया। अमित, सुमित और सोनू ने उसे गाड़ी में बैठा लिया और नहर पर छोड़कर धमकी देते हुए फरार हो गए। इस शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें