फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: डेंगू के दो नए केस मिले, संख्या 39

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। जिले में डेंगू का डंक लगातार गहराता जा रहा है। इससे मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। मंगलवार को डेंगू के दो नए पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद मरीजों का आंकड़ा 39 तक पहुंच गया था। वहीं पिछले दो दिन में पांच और दस दिनों के भीतर ही डेंगू के 12 नए मामले सामने आ चुके हैं।
डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच मंगलवार को भी दो नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। नए मामलों में सेक्टर-29 पार्ट-1 श्री गंगे फैक्टरी के पास महज आठ महीने का मासूम बच्चा और मॉडल टाउन में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आठ माह के मासूम को इलाज के लिए बीपीएस खानपुर कलां में भर्ती कराया गया है, जबकि बुजुर्ग महिला का इलाज पानीपत के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह पानी जमा होने के कारण मच्छर पनप रहे हैं, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा लगातार बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के दावे हैं कि टीमों द्वारा घर-घर जाकर लार्वा की जांच की जा रही है और चालान काटे जा रहे हैं, लेकिन लगातार बढ़ रहे आंकड़े इन दावों की पोल खोल रहे हैं।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. बिजेंद्र हुड्डा ने बताया कि लोगों से अपील है कि अपने घर व आसपास कुलर, गमलों, पुरानी टंकियों या टायरों में पानी जमा न होने दें। बुखार होने पर तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं। अपने पूरे बदन को ढकने वाले कपड़े पहनें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें